ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वाराणसी में 17 दिसंबर को आयोजित

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 15, 2021

वाराणसी। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा न्यू अर्बन इण्डिया थीम पर अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वाराणसी में 17 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से किया जायेगा।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के मेयरगण द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, हरदीप सिंह पुरी केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, आशुतोष टण्डन, मंत्री, नगर विकास एवं नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग, मंत्रीगण अनिल राजभर, डॉ नीलकण्ठ तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल व महेश चन्द्र गुप्ता तथा नवीन जैन अध्यक्ष अखिल भारतीय मेयर काउसिंल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ उत्तर प्रदेश की अमृत नगर पालिकाओं के अध्यक्षगण, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं सम्मानित प्रबुद्वगण तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। देश के 4800 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष गण, पार्षदगण
एवं अधिकारीगण भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनेगें।

अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा New Urban India थीम पर प्रस्तुतीकरण एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा Urban Opportunities and Development in UP पर लघु फिल्म एवं उत्तर प्रदेश में नगरीय विकास पर प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।

वाराणसी स्थानीय प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा भी लघु फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। इसके अतिरिक्त महापौर, नगर निगम पुणे, महाराष्ट्र एवं महापौर, नगर निगम सूरत, गुजरात द्वारा क्रमशः स्वच्छ भारत मिशन व अमृत मिशन के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण व नगरीय विकास के विभिन्न विषयों पर महापौरगण के 5 समूहों द्वारा अलग-अलग विमर्श किया जायेगा तथा समूह चर्चा की जायेगी।

सम्मेलन के साथ-साथ न्यू अर्बन इण्डिया एव बदलते उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है, जो 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2021 तक लगायी जायेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के नगरीय विकास से सम्बंधित उत्कृष्ट उपलब्धियों की झलक विभिन्न मॉडल एवं ऑडियो विजुअल कन्टेन्ट के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। यह प्रदर्शनी 18 व 19 तक आम जनता हेतु खुली रहेगी।https:// pmindiawebcast.nic.in, DD National/Uttar Pradesh. Youtube.com/dduttarpradesh.
Facebook page-CMOUttarpradesh.Twitter handle: CMOfficeUP You Tube: UP GovtOfficial लिंक के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.