ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सड़क पर चलने वाले सभी वाहन सवार हो सजग और सतर्क, इस उद्देश्य के लिए चलाया जा रहा यातायात माह,

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

वाराणसी। सड़क पर वाहन चलाते समय सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने और यातायात संबंधी नियमों के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यातायात विभाग द्वारा यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है यातायात विभाग की ओर से चलाए जा रहे यातायात माह-2021 के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न चौराहों, वाहन स्टैंडों और पेट्रोल पंप जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग औऱ प्रशिक्षित किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरे को जागरूक करने को कहा गया है।

सहायक पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने को लेकर शहर में 23 पेट्रोल पंपों पर 378 लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि आने वाले चालकों को यातायात निमयों के बारे में जानकारी के लिए पोस्टर, होर्डिंग और बोर्ड लगाएं।

परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक सिद्धू कुमार ने कहा कि घनी आबादी होने के कारण शहर की कई सड़कें संकरी हैं। वहां पैदल चलना भी चुनौती भरा है, ऐसे में हम सबका दायित्व और बढ़ जाता है। हम घनी आबादी वाले क्षेत्र में आटो रिक्शा और ई-रिक्शा नहीं ले जाएं। जिन सड़कों पर आने-जाने से जाम नहीं लगते हैं उसे प्राथमिकता पर रखें।अक्सर देखा जाता है कि गलियों में आटो रिक्शा और ई-रिक्शा दिखाई पड़ता है। इसके चलते लोग घंटों जाम से जूझते रहते हैं। सारनाथ सर्किट के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार राय ने कहा कि शहर के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जरूरी है कि हम यातायात नियमों का पालन करें।

सड़क के किनारे आटो रिक्शा और ई-रिक्शा खड़ी करके सवारी उठाएं व बैठाएं। कई चालक बीच रास्ते में आटो रिक्शा और ई-रिक्शा को रोक देते हैं, जिससे दुर्घटना होने के साथ जाम लगता है। कोतवाली सर्किल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए शहर में कई स्थानों पर स्टैंड बने हैं लेकिन चालकों की मनमानी के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.