ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अम्बे मैया प्यारी-प्यारी सिंह की सवारी.... , नवरात्रि महोत्सव की तीसरी निशा पर कलाकारों ने भजन गाकर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

 

वाराणसी। नवरात्रि महोत्सव की तीसरी निशा शनिवार को राजेन्द्र प्रसाद घाट पर श्रोताओं  की काफी भीड़  के बीच मनाई गई । जैसे-जैसे शहर में लोगों को मालूम चल रहा कि काशी में एक नया उत्सव नवरात्रि महोत्सव के रूप में शुरू हुआ है वैसे ही लोगो का हुजूम गंगा तट पर देवी भजनों को सुनने के लिये आने लगा है।

गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ
शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन, महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे, एथलीट नीलू मिश्रा, बाबतपुर एयरपोर्ट की निदेशक आर्यमा सान्याल, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह व दीपक मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में पंडित अंशुमान महाराज के सरोद वादन से प्रारम्भ हुई। सरोद वादन के मीठे मधुर स्वर ने सभी के कानों को झंकृत कर दिया।

गायक गणेश पाठक ने अपने रसीले स्वर से वक्त आखिरी जब हम तेरे द्वारे आएंगे ...,व  मईया तेरे पर्वत से जब हम लौट के आते हैं ...गाकर सभी को आह्लादित कर लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया यही नहीं युवा गायक व्यासजी मौर्य के अम्बे मइया प्यारी-प्यारी, सिंह की सवारी ...और   ,दर दर का भटकना छूट गया ...भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही इसके अलावा देवीं भक्ति के मंच से बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए है शम्भू बाबा ..गीत गाया। आखिरी सत्र में सुश्री मांडवी सिंह ने अद्भुत कथक नृत्य प्रस्तुत कर किया जिसका भी उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में पर्यटन विभाग,आश्रय सेवा संस्था व सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस नव दिवसीय कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने रखा तदुपरांत स्वागत भाषण आत्मा विश्वेश्वर ने दिया। संचालन अंकिता खत्री ने तथा संयोजन प्रमोद कुमार मिश्र व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने किया।

इनको किया गया सम्मानित
इस अवसर पर मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने भगवान दास जायसवाल, बल्लभ अग्रवाल, भावेश गुजराती, आरती सेठ, संजय श्रीवास्तव, जय गोस्वामी, सुनील मिश्र, मुकुल पांडेय, मनोज कसेरा, विजय गुप्ता, दिलीप सिंह, अजय शंकर तिवारी, शिप्रा धर, नीलू मिश्रा, निहारिका राय, गरिमा पारिख, माधुरी शाह, रोली सिंह, डॉ रचना शर्मा, सोनल कुमारी, रश्मि केसरवानी, सरस्वती शिल्पी सिंह, रामनारायण कसेरा, मुन्ना कसेरा, दयाशंकर सेठ, वीरेंद्र केशरवानी, प्रियांक देव सिंह, मनोज कसेरा आदि को सम्मानित भी किया।

​​​​​​महोत्सव के तीसरी शाम उपस्थित प्रमुख लोगों में विद्यासागर राय, मंजू मिश्रा, पवन शुक्ला, साधना वेदांती, नलिन नयन मिश्र, विनय तिवारी, गोपाल गुप्ता, संदीप चौरसिया, जगदीश त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, प्रांजल पांडेय, विशाल शास्त्री, सुनील शुक्ला, दिलीप तुलस्यानीआदि उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.