वाराणसी। प्रधानमंत्री के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जा रहा है 21 दिवसीय सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत बीते 2 अक्टूबर को स्वदेशी उत्पादों के साथ खादी वस्त्रों के उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित और जागरूक किया गया। इसी क्रम में खादी वस्त्रों को प्रमोट करने और खादी वस्त्रों को परिधान का हिस्सा बनाने के लिए BLW में खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई हैI इसी संबंध सभी कर्मियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कार्यस्थल पर 2 अक्टूबर से लेकर 30 जनवरी 2022 तक सप्ताह में एक दिन खादी वस्त्र पहन कर आएं जिससे कि खादी वस्त्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेI
बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए बारात घर संख्या एक में 5 से 14 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें हर तरह के महिला एवं पुरुष परिधान जैसे पैंट, शर्ट, जैकेट, कुर्ता इत्यादि उपलब्ध हैं।अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वह सपरिवार खादी वस्त्र की प्रदर्शनी का लाभ उठाएं एवं प्रत्येक सप्ताह में एक दिन अपने कार्यस्थल पर खादी वस्त्र पहनकर आएं।