ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

अफ़गानिस्तान तालिबान के युद्ध का बनारस के मुस्लिम महिलाओं में दिखा आक्रोश, सुभाष भवन के सामने फूंका पुतला।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

वाराणसी।अफ़गानिस्तान तालिबान के बीच तनाव अभी तक जारी है जिसका असर अब बनारस में भी देखने को मिल रहा है। मुस्लिम महिला फाउंडेशन कि मुस्लिम महिलाओं ने नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबान का पुतला सुभाष भवन के सामने फूंका इस दौरान मुस्लिम महिला फाउंडेशन के नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने पूरी दुनिया की महिलाओं को आवाहन करते हुए बोला कि वह इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है इस दौरान मुस्लिम महिला मौजूद रहीं और तालिबान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
 
विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तालिबान पूरी दुनियां की संस्कृति के लिए खतरा है। अफगानी मुस्लिम महिलाओं की पीठ पर पड़ते तालिबानियों के कोड़े पूरी दुनियां के सभ्य समाज को शर्मसार कर रही है। 
 
डॉo राजिव श्रीवास्तव ने कहा कि अगर दुनिया तालिबानियों के खिलाफ एकजुट नहीं हुई और अफगानी औरतों को नही बचा पाई तो पूरी दुनियां में औरतों पर अत्याचार बढ़ेगा। भारत में पनप रहे तालिबानी समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और पूरी दुनिया की मुस्लिम महिलाओं को तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए।
 
नाज़नीन अंसारी ने कहा कि आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनियां की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे।
 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मोहम्मद अज़हरुद्दीन  ने कहा कि हमें अफगानी बेटियों और बहनों को किसी भी कीमत पर बचाना होगा। तालिबान की क्रूरता पूरी दुनियां में इस्लाम में को बदनाम कर देगी। इसलिए सारे देश के सामाजिक कार्यकर्ता तालिबानियों और उसके समर्थकों का बहिष्कार करें और तालिबानियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु अपनी सरकारों पर दबाव डालें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.