ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोविड काल में विधायक से सहयोग न मिलने पर नाराज पीड़ित जन्मदिन मनाने पर भड़के

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

वाराणसी,03 मई। वाराणसी में नियंत्रण के बाहर हो चुके कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित मरीजों के परिजन जिला प्रशासन के अफसरों के साथ जन प्रतिनिधियों से भी लगातार मदद की गुहार लगा रहे है। कोई सुनवाई न होने पर लोग सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाने के बाद विधायकों और जन प्रतिनिधियों पर भड़ास निकाल अब उन पर बरस रहे है। 
 
इसी तरह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वाराणसी कैंट भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिन मनाने की तस्वीर पर एक यूजर मनीषा मेहरोत्रा ने जमकर भड़ास निकाली। मनीषा ने लिखा कि अभी अपना जन्मदिन मना लो विधायक साहब.... ईश्वर अगर है और मेरी आह में ताकत है तो तुम्हें कभी ईश्वर माफ नहीं करेगा। 
 
अपनी मां के निधन से दुखी मनीषा ने लिखा कि एक ही फोन करना था। शायद इससे मेरी मां को आईसीयू में जगह मिल जाती और उसकी जान बच जाती। महिला ने बीएचयू के चिकित्सकों को निशाने पर लेकर कहा कि ये अपने पेशे को शर्मसार कर रहे है। महिला ने विधायक को याद दिलाया ​कि जब आपकी मां डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव चुनाव लड़ती थी तो मेरी मां उनके साथ गांव-गांव शहर में प्रचार करती थी। महिला ने बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम का जिक्र कर कहा कि यही हाल रहा तो यूपी भी हारोगे। बताते चले विधायक भी कोरोना संक्रमित होकर अपने घर में ही इलाज करवा रहे है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.