ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अशोका इंस्टीट्यूट में 12वें ओरिण्टेशन कार्यक्रम के साथ नये सत्र का शुभारम्भ

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 25, 2021



 वाराणसी। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेन्ट में इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं मैनेजमेन्ट छात्रों का सत्र 2021 हेतु चयनित नवागन्तुक छात्रों का सत्रारम्भ 25 नवम्बर 21 को सरस्वती वंदना से ओरिण्टशन कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। 


कार्यक्रम में संस्थान की डाइरेक्टर डा. सारिका श्रीवास्तव, प्रिंसिपल फार्मेसी डा. वृजेश सिंह, प्रो. एस.के.शर्मा, प्रो.सी.पी.मल, डीन एस.एस.कुशवाहा तथा रजिस्ट्रार ई. असीम देव उपस्थित थे। डा. सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए अनुभवी तथा योग्य शिक्षक का होना आवश्यक है यहां सभी विभागों में अलग अलग लैब, उपकरण, बुक्स, ई.जर्नल्स उपलब्ध हैं। उन्होंने संस्थान को मिले अनेकों गौरवपूर्ण पुरस्कार से अवगत कराते हुए बताया कि पूर्वाचल में विगत 11वर्षा से संस्थान को प्रथम स्थान का गौरव प्राप्त है जिसका श्रेय संस्थान के छात्रों एवं शिक्षकों को दिया। डीन एम.बी.ए. प्रो.सी.पी. मल ने बताया कि संस्थान द्वारा चलाये जा रहे इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं मैनेजमेन्ट छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संस्थान के प्रिंसिपल फार्मेसी डा. वृजेश सिंह ने छात्रों को लगातार आगे बढ़ने की सलाह देते हुए बताया कि फार्मेसी विभाग में कई कोर्स हैं जिनसे कैरियर में सफलता अर्जित कर सकते है। अन्त में प्रो. एस.के. शर्मा मैकेनिकल इंजी. ने कहा कि माता पिता के बाद गुरू का स्थान है गुरूओं का आदर करना सीखिए। उन्होंने छात्रों को एकाग्रता से प्रथम वर्ष से कठिन परिश्रम करने को कहा।


 इस अवसर पर विभागों के विभागाध्यक्ष डा. अश्वमेध मौर्य, डा. अजय भूषण प्रसाद, ई. मनु कुमार सिंह, ई. संदीप मिश्रा, ई. धर्मेन्द्र दूबे, ई. अर्जुन कुमार, ई. राजीव कुमार यादव, राजेन्द्र तिवारी, परीक्षा नियंत्रक प्रेमचन्द वर्मा, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट आफिसर ई. ओ.पी.शर्मा उपस्थित रहे। संचालन ई. अरविन्द कुमार एवं मिस. शर्मिला सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन ई. अनुजा सिंह ने किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.