ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

विधानसभा चुनाव 2022 ! 9 अक्टूबर को प्रियंका गांधी रोहनिया में करेंगी महारैली!

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 25, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकेंगी। 9 अक्टूबर को रोहनिया में महारैली को संबोधित चुनावी शंखनाद करेंगी। वाराणसी से ही प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करेंगी। इससे पहले प्रियंका का कार्यक्रम दो अक्तूबर को प्रस्तावित था, पितृ पक्ष के कारण कार्यक्रम की तिथि को बदलकर नौ अक्तूबर की गई।


उक्त जानकारी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने दी। विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है। बनारस के राजनीतिक अखाड़े में घमासान तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। 

महानगर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि आगामी नौ अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज में बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसे संबोधित करेंगी। 
 
महारैली में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना
राजेश तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा सात अक्तूबर से वाराणसी से शुरू होगी। जो पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। कहा कि इस बार हम सभी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ज़मीन स्तर और बूथ लेवल तक संगठन का निर्माण कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 
 
नेताओं को सौंपी रैली के संबंध में जिम्मेदारी
राजेश तिवारी ने कहा कि अभी तक हम लोगों ने 8134 न्याय पंचायतों में 58 हज़ार ग्राम सभाओं में अपना संगठन बनाया है। प्रदेश के सभी सवा लाख पोलिंग बूथ पर भी संगठन तैयार किया है। उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही कि चुनाव के दौरान कैसे पार्टी के पक्ष में जनाधार बनाना है। राजेश तिवारी ने शुक्रवार को महानगर पार्टी कार्यालय मैदागिन पर महानगर, जिला और शहर कमेटी के अलावा कांग्रेस की सभी इकाइयों की प्रियंका गांधी की रैली के संबंध उनकी जिम्मेदारी सौंपी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.