ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के विषय में किया गया जागरूक।

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न स्थानो पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगो को उनके विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया

विधिक सचिव श्रीमती कुमुद लता त्रिपाठी द्वारा शनिवार को केन्द्रीय कारागार का बर्चुअल निरीक्षण/शिविर का आयोजन करते हुये बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यो के बारे मे बताया गया। बन्दियो को गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारो बारे मे विधिक सचिव द्वारा बताते हुये कहा गिरफ्तार व्यक्ति को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार
प्राप्त है। वर्तमान मे कुल 1589 बन्दी निरूद्ध है। विधि छात्र द्वारा बेसेन्ट थियोसॉफिकल उ0 मा०वि० कमच्छा के विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित बच्चो को पास्को एक्ट, जुवेनाईल जस्टिस एक्ट, चाईल्ड लेवर,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया।

 तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम भट्टी, ग्राम में लेखपाल आशिष सिन्हा ग्राम बेटावर मे लेखपाल रणजीत जायसवाल तथा तहसील राजातालाब के अन्तर्गत ग्राम-ठटरा हेतु निर्देशित लेखपाल जय प्रकाश राय द्वारा ग्राम प्रधान के समन्वय से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगो को लोक अदालत, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार तथा शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबेपुर, सेवापुरी, पिण्डरा, चोलापुर, पिण्डरा, (नेवरी ग्राम) मे आशा एवं आशा संगनी के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा व्यक्तियो को उनके विधिक अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। 

सामाजिक कार्यकर्ता कमरजहां द्वारा ग्राम पटेरवा, सारनाथ मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगो को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्त्यव्य तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गयी। जिला शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के नोडल आशिष सिंह ने बताया कि डोर टू डोर शहरी क्षेत्र की आशाओ द्वारा माधोपुर, पहडिया, शिवपुर, सेवासदन, मंडुवाडीह मे लोगो को घर जाकर जागरूक किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती कुमुद लता त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि पीएलवी मनोज कुमार तहसील राजातालाब के अन्तर्गत ग्राम बेनीपुर मे डोर टू डोर जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुये लोगो को मौलिक अधिकार, महिलाओं, बच्चो व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे मे जागरूक किया गया।

रिपोर्ट- कृति यादव


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.