ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

घर- घर पाहुचेगा बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, 7500 सेवकों की टोली करेगी 8 लाख पैकेट प्रसाद का वितरण

Photo Source :

Posted On:Friday, December 10, 2021

प्रत्येक घर तक पहुंचे बाबा का प्रसाद,कार्यकर्ता करें इसकी चिंता:- तरुण चुघ
***********
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक घर में विश्वनाथ धाम का प्रसाद पहूँचाने की तैयारी
********
प्रसाद वितरण के लिए 7500 स्वयं सेवको की बनी टोली
********
प्रत्येक टोली 50 घरो में प्रसाद, पुस्तिका एवं कैलेंडर का करेगी वितरण
*******
8 लाख प्रसाद पैकेटो का होगा वितरण
********
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गये 3361 प्रसाद वितरण केंद्र
*******
हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्ति भाव से ओत प्रोत भाजपा कार्यकर्ता करेंगे प्रसाद वितरण
*********

 
वाराणसी।  प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिसम्बर को होने वाले विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात बाबा विश्वनाथ के भोग लगे हुए लड्डूओं के प्रसाद को भारतीय जनता के कार्यकर्ता वाराणसी महानगर एवं जिले के प्रत्येक घर में पहूँचाएंगे।

उक्त बातें आज छावनी क्षेत्र में सम्पन्न हुई प्रसाद वितरण प्रमुखो की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कही।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रसाद, पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरण के लिए बनी टीम का विस्तार से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रसाद वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानो पर प्रसाद बन रहा है वहां से यह प्रसाद भोग लगने हेतु मंदिर जाएगा। तत्पश्चात इस भोग लगे प्रसाद को जनमानस में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अगुवाई में 7500 स्वयं सेवको की टोली बनी है। प्रत्येक टोली "हर हर महादेव" का उद्घोष करते हुए पुरे भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर 50 घरो में प्रसाद, पुस्तिका एवं कैलेंडर ( जिसमें विश्वनाथ धाम के पूर्व एवं विस्तारीकरण के बाद के भव्य स्वरुप को दर्शाया गया है) का वितरण करेगी साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि कुल 8 लाख पैकेट प्रसाद का वितरण होगा। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3361 प्रसाद वितरण केंद्र बनाए गये है। जहां से यह प्रसाद घर घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर वितरण प्रमुख बनाए गये है जो मंडल अध्यक्ष के सहयोग से शक्तिकेंद्र एवं बूथो तक प्रसाद के पैकेट पहूँचाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि बाबा के भोग लगे प्रसाद के पैकेट को भाजपा के बूथ कार्यकर्ता,स्वयं सेवक सर्वप्रथम मठो, मंदिरो में रहने वाले संत, महात्माओं, धर्माचार्यो के साथ ही प्रत्येक घर में इस प्रसाद का वितरण करेंगे। बाबा विश्वनाथ के इस प्रसाद के साथ विश्वनाथ धाम के इतिहास से जुडी पुस्तिका जिसमें विश्वनाथ मंदिर पर आक्रांताओं के आक्रमण, अहिल्या बाई होलकर द्वारा मंदिर का निर्माण एवं महाराजा रणजीत सिंह द्वारा शिखर पर स्वर्ण मढ़वाने से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण के हो रहे कार्यो का पुर्ण उल्लेख होगा।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, रोहित चहल, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जगदीश त्रिपाठी, हेमंत सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, अशोक पटेल, गोविंद गुप्ता, अश्वनी सिंह तूफानी, धीरज मिश्रा, अजय उदल, विजय वर्मा,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.