ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

सिगरा स्टेडियम की पिछली दीवार ढही , कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

Photo Source :

Posted On:Monday, January 9, 2023

वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया, जब स्टेडियम की पिछली दीवार अचानक ढह गयी। इस दीवार की ज़द में आने से दो कार और दस से अधिक बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी। फिलहाल घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खेल अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार के सहारे से अंदर की तरफ से गिट्टी लगी हुई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ गिट्टी का दबाव दीवार नहीं झेल पायी और ढह गयी। इस दौरान-किसी के पास न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि आज सुबह ट्रकों से गिट्टी अनलोड की जा रही थी। उसी दौरान ये दीवार ढह गयी। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करवा रहे हैं। दीवार कमजोर होने और अनलोडिंग के समय गिट्टी के दबाव का अंदाजा न होने की वजह से यह घटना हुई है। इस दीवार की जद में आकर कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है जिनके लिए हम काम्पलेशन या अन्य चीजें जो भ हम से बन पड़ेगी वो किया जाएगा। वहीं उनसे जब पूछा गया कि यह पार्किंग है तो उन्होंने कहा कि कालोनी में रहने वालों की यह गाड़ियां थीं उन्हें हम मना नहीं कर सकते।
बता दें कि सिगरा स्टेडियम में इंटरनेशनल इनडोर खेल प्लाज़ा का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए कंस्ट्रक्शन का सामान लाया जा रहा है। इन्ही में से लायी गयी गिट्टी इस दीवार के सहारे रखी गयी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.