ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

30 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा खिड़कियां घाट का सौंदर्यीकरण

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021

 
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को खिड़कियां घाट सुंदरीकरण एवं पुनर्विकास, दशाश्वमेघ पुनर्विकास तथा बेनियाबाग पार्किग निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। खिड़कियां घाट निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में अब तक रैंप न बनाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने संबंधित अभियंता को तत्काल रैंप निर्माण कराने का निर्देश दिया।घाट सुंदरीकरण का 95 फ़ीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। घाट के पौराणिकता को बनाए रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण किया गया है।

​​​​​पर्यटको, आगंतुकों के लिए शौचालय, बैठने का बैंच, छाया व पर्यावरण की दृष्टि से पौधे, नाव व क्रूज आदि पर जाने की जेटी व रैम्प, गाड़ियों के लिए पार्किंग, चौड़ी लंबी सुंदर घाट, चार फूड कोर्ट, कुछ छोटी दुकानें आदि को बड़ी भव्यता व सुंदरता से बनाया जा रहा है। सीएनजी स्टेशन स्थापित किया गया है। जहां से वाहन व नावे सीएनजी ले सकेंगी। अब तक लगभग 200 से अधिक नावे सीएनजी में परिवर्तित हो चुकी हैं और सीएनजी लेकर चल रही है। खिड़कियां घाट का राजघाट से कनेक्टिविटी रहेगी। बताया गया कि खिड़कियां घाट के सुंदरीकरण व घाट के पक्का होने से कटान नहीं होगा।

कमिश्नर ने दशाश्वमेध प्लाजा का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की दी सख्त हिदायत:
​​​​​कमिश्नर ने खिड़कियां घाट से राजघाट तक पैदल भ्रमण कर एक-एक बिंदुओं को देखा और जन उपयोगिता व पर्यटन की दृष्टि से कार्यदायी संस्था को बेहतर निर्माण की आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काशी में साल भर देश दुनिया से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। कुछ त्योहारों व अवसरों पर लाखों लोग आते हैं। यहां की व्यवस्था व परिदृश्य का तीव्रगामी संदेश ग्लोबल स्तर तक जाता है। खिड़कियां घाट अच्छे स्तर का पर्यटन केंद्र साबित होगा। 

​​​​​तत्पश्चात कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दशाश्वमेध प्लाजा का स्थलीय निरीक्षण किया। प्लाजा में बेसमेंट के साथ तीन मंजिला भव्य दुकानें व खानपान स्थान होगा। इसमें 181 दुकानें हैं तथा रेस्टोरेंट व 12 फूड कोर्ट है। पर्यटकों के लिए गंगा किनारे बनारसी खानपान व सामान खरीददारी का भव्य स्थान होगा दशाश्वमेध प्लाजा। श्रद्धालुओं व पर्यटकों का पैदल गोदौलिया से दशाश्वमेध तक भ्रमण, गंगा घाटों का दर्शन आदि के साथ खुले, साफ-सुथरे वातावरण में बैठकर खाने पीने व बनारसी सामान की खरीददारी के लिए अच्छा केंद्र होगा।
 
पर्यटकों के लिए गंगा किनारे बनारसी खानपान व खरीददारी का भव्य स्थल होगा दशाश्वमेध प्लाजा:
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए और 10 दिसंबर से पूर्व प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को कहा कि लाइटिंग की व्यवस्था कर दिन व रात की शिफ्टों में कार्य कराए। प्रतिदिन कार्य होने का लक्ष्य बना ले और हर हाल में 10 दिसंबर से पूर्व पूर्ण करें। कमिश्नर ने दशाश्वमेध घाट जाने वाली रोड को भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंजिलों पर जाकर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। इसके पर्यटकों को एक स्थान पर गंगा किनारे खाने-पीने व खरीददारी करने का भव्य सुंदर स्थान सुलभ होगा। तत्पश्चात कमिश्नर ने बेनियाबाग मैदान परिसर में बन रहे वाहन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया तथा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तत्काल कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.