ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बीएचयू : स्नातक और स्नातकोत्तर में एन. टी. ए के माध्यम से प्रवेश, अगले महीने शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 12, 2021

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय( बीएचयू )में प्रवेश  लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए अब इंतजार खत्म! यूजी एवं पीजी में प्रवेश के लिए 29 सितंबर से आनलाइन परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड पर होने जा रही प्रवेश परीक्षा के लिए 11 सितंबर से पहले ही  परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। मेडिकल व इंजीनियरिंग की तर्ज पर इस बार बीएचयू के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने ली है।
 
तैयारियों को लेकर बुधवार को एनटीए व बीएचयू के अधिकारियों के बीच आनलाइन बैठक हुई। और समय सारणी जारी हुई! जेएनयू एवं डीयू में दाखिला पहले से ही एनटीए के माध्यम से हो रही है। इसके कारण वहां राष्ट्रीय स्तर की मेरिट के विद्यार्थी अपना दाखिला प्राप्त करते हैं। अब बीएचयू में भी राष्ट्रीय स्तर की मेरिट के आधार पर दाखिले के लिए पहली बार व्यस्था लागू की गई है। यही नहीं चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के नर्सिंग कालेज में  बीएससी नर्सिंग का दाखिला भी अबकी बार राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहा है।
 
 
बतादें कि गत वर्ष  बी. एच. यू में  प्रवेश के लिए करीब 5  लाख 25 हजार आवेदन आए थे। यहां पर स्तानतक एवं  स्नातकोत्तर की करीब 12 हजार सीटों पर दाखिला होना है। बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डा. राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहली बार एनटीए के माध्यम से प्रवेश होना है। इसके तहत 29 सिंबर से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। यूईटी (स्तानत) कोर्सों में प्रवेश के लिए 23 और पीईटी (परास्नातक) कोर्सों के लिए 94 पेपर होंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.