ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

BHU प्रशासन की बड़ी पहल, महिलाओं को अपने नाम के आगे "श्रीमती" लगाना अब आवश्यक नहीं।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 2, 2021

वाराणसी। शादी शुदा महिलाओं के नाम के आगे श्रीमती लगाने की परंपरा को बीएचयू ने अब खत्‍म करने का निर्णय लिया है। पुरुषों के नाम के आगे श्री लगने से उनके वैवाहिक स्थिति का पता नहीं चलता था। मगर महिलाओं के नाम के आगे सुश्री होने से उनके अविवाहित और उसके बाद श्रीमती लगते ही उनके विवाहित होने का पता चल जाता था। महिलाओं की लंबे समय से मांग थी कि जब पुरुषों के नाम के साथ उनका वैवाहिक जीवन नहीं उजागरण होता तो महिलाओं के साथ ही यह बाध्‍यता क्‍यों? अब बीएचयू ने महिलाओं की इस मांग को जायज मानते हुए उनके नाम के साथ श्रीमती शब्‍द को हटा दिया गया है। 

दरअसल महिलाओं की वैवाहित स्थिति को उजागर करता यह सवाल बीएचयू की एक महिला प्रोफ़ेसर ने तीन साल पहले पत्र के जरिए उठाया था। इस सवाल को नजीर मानते हुए और इसे गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने देश में पहली बार एक अनोखी शुरुआत की है। काशी हिन्‍दू विश्वविद्यालय ऐसा पहला विश्वविद्यालय देश में बन गया है जहां पर महिला शिक्षकों के नाम के आगे उनकी वैवाहिक हालात का उल्लेख नहीं होगा। यानी उनके नाम के आगे 'श्रीमती' जैसी कोई स्थिति नहीं होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.