ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 27, 2021

वाराणसी। शनिवार को मिर्जापुर से रिश्तेदारी से होकर वापस आ रहे बाइक सवार जीजा और साला चील्ह पुल पर ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान अनिल कुमार गुप्ता (साला) की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार रोहनिया-मोहनसराय निवासी अनिल कुमार गुप्ता (35) अपने जीजा इंद्रजीत गुप्ता के साथ शनिवार को बाइक से मिर्जापुर से रिश्तेदारी से होकर वापस आ रहे थे। तभी वापसी के समय सड़क दुर्घटना में चील्ह पुल पर ट्रक की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान अनिल कुमार गुप्ता (साला) की मौत हो गयी और वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति मृतक का जीजा इंद्रजीत गुप्ता की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक अनिल कुमार गुप्ता मोहन सराय स्थित अदलपुरा रोड पर अपने निजी मकान में मोबाइल रिपेयर का काम करता था। मृतक को दो बच्चे है बेटी अंशिका (10) और बेटा अर्पित (7)। मृतक अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.