ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

भाजपा करती है सेवा की राजनीति, महेंद्र नाथ पांडे ने बाटा जीत का मंत्र, किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

वाराणसी। यूपी का चुनाव सर पर है ऐसे में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री के कुर्सी पर टिकी हुई है। ऐसे में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉo महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार को वाराणसी दौरे पर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र योजना की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। 
 
 
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर बूथ समितियों में सभी का समावेश करें। समिति में व्यवसायी, डॉक्टर, खिलाड़ी, युवा व वरिष्ठजन के साथ महिलाओं की भी भागीदारी होनी चाहिए।
 
केंद्रीय मंत्री डॉo महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बूथ सत्यापन अभियान के तहत उत्तरी विधानसभा की योजना बैठक थी। जनता भाजपा के साथ है और विपक्षी दल सुविधा की राजनीति करते हैं पर भाजपा सेवा की राजनीति करता है। इन्हीं बातों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमारे कार्यकर्ता हर वर्ग से संपर्क करेंगे। 
 
 
शिवपुर स्थित कादम्बिनी लान में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि पहले चरण में शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्षों की बैठक, द्वितीय चरण में बूथ समिति सत्यापन कार्य तथा तृतीय चरण में मंडल द्वारा बूथ समितियों का सत्यापन होगा। यह सभी कार्य 15 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। 
 
 
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख का सम्मेलन होगा। उत्तरी विधायक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति नहीं अपितु सेवा का माध्यम है। 
 
सभी कार्यकर्ता बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ तैयारियां करें। संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल ने दिया। इस मौके पर डॉ शिवनाथ यादव, रानिका जायसवाल, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, रतन मौर्या, सिद्धनाथ शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, अजीत सिंह, कमलेश सोनकर, पार्षद दिनेश यादव व सुनील सोनकर आदि मौजूद रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.