वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां हर पार्टिया तेजी से कर रही है जिसके मद्देनजर बीजेपी भी कहीं से पीछे नहीं रहना चाहती है लोहता मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र महमूदपुर में बूथ संख्या 314, 315, 316, 317 और शक्ति केंद्र संयोजक छेदी लाल गुप्ता के आवास पर पन्ना प्रमुख को लेकर एक बैठक संपन्न किया गया। सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नई विकास धारा तैयार किया। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया, ये सब जनता देख रही है। होने वाले 2022 के चुनाव में सोच ईमानदार, काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार की तर्ज पर अपना कीमती वोट भाजपा के पक्ष में देकर विपक्ष के मुंह पर पब्लिक तमाचा जड़ेगी।
ये लोग रहे उपस्थित-
बैठक में विधानसभा विस्तारक सर्वेश पांडेय, महामंत्री आनंद कुमार मिश्रा, अशोक मिश्र, छेदी लाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, दीपक कुमार मौर्य, राकेश गुप्ता, कृष्ण मोहन प्रजापति, अविनाश जयसवाल, सुनील विवेक कुमार साहू, सोनू गुप्ता, समर गुप्ता, रवींद्र कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी थी।
रिपोर्ट:- सुदीप राज ।