ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बीजेपी महिला मोर्चा ने निकाली नौका रैली, मोदी योगी के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 5, 2022

 वाराणसी , लोकल न्यूज़ डेक्स । आज बनारस की सुबह देखने लायक़ थी । सभी दिशाओं से महिलाओं के झुंड अस्सी घाट पहुंचे थे। महिलाओं के ये समूह अपने प्रिय नेता मोदी जी और योगी जी को आभार व्यक्त करने उपस्थित हुईं थीं। हर उस योजना ने लिए जिसके चलते देश में महिलाओं को सिर उठा कर सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया। 

 
अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक नौकाओं की कतारें सजी हुई थीं। जिन पर सवार होकर महिलाएं मोदी जी योगी जी के साथ खड़े होने का संदेश दे रही थीं।साथ ही सभी अतिथि यो ने रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली पर पुष्पार्चन किया। 
 
ये अनोखी नौका रैली बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के आह्वान पर आयोजित की गई थी। दूर दूर से आईं इन महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीनिवासन ने कहा - कि आने वाली सदी महिलाओं के हाथ में होगी।। 
 
आगामी सदी की बागडोर संभालने के लिए देश की बेटियों को तैयार करना होगा। जिस दिशा में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। महिला सम्मान, स्वस्थ, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं।  
 
उन्होंने कहा कि आज हमने ये सांकेतिक नौका यात्रा का अयोजन किया है। जिसमें देश भर से आई महिला शक्ति जुड़ी हुई है। हमारी भाजपा सरकार उस नय्या की तरह है जिसमें महिलाओं की प्रगति से जुड़े विषयों को समायोजित किया गया है। महिलाओं से जुड़े प्रगति के हर विषय पर लागतार काम हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।
 
इस रैली में ऊर्जा भरने के लिए महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर, उत्तर प्रदेश चुनाव सहप्रभारी काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय जी ने किया। 
 
आज उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या समाप्त हुई है। महिलाएं सड़क पर सुरक्षित हैं तो इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी जी को जाता है।
    
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सांसद गीता शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवम उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी रेखा गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, डा कृतिका अग्रवाल और कुसुम जी गीता शास्त्री एवं काफी सहयोगी बहनों ने किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.