ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मिशन यूपी 2022 के लिए मैदान में उतरी भाजपा, प्रदेश महामंत्री ने कहा- जातिगत आंकड़ों के आधार पर समाज में मजबूत करें पकड़

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

वाराणसी, 10 जून 2021 | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से  पहले पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों पर विजय पाने की रणनीति में जुट गई है। काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जातिगत आंकड़ों पर चर्चा की और इसी आधार समाज में मजबूत पकड़ बनाने की कार्ययोजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय से मिशन-2022 का आधार मजबूत होगा। 
 
 
रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव 12 जुलाई तक सम्पन्न होगा। इसकी घोषणा भी एक दो दिनों में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय ठीक होगा तो परिणाम अच्छे आएंगे।
 
 
जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करना है। पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतना है, इसी प्रकार का प्रयास ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी करना है।  उन्होंने कहा, कोरोना की दूसरी लहर में भय का माहौल होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रदेश में करीब एक हजार स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है।
 
सोशल मीडिया की टीम को सशक्त बनाने पर जोर
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की टीम को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह टीम जिले व मंडल स्तर पर बनाई जानी चाहिए ताकि संगठन की गतिविधियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जा सके। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाएं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.