ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भाजपा जनों ने किया स्वागत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 20, 2022

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता जुगन्नाथ के काशी आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

स्वागत की कड़ी में सर्वप्रथम संत अतुलानंद चौराहा पर मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्य तथा उत्तरी के सभी महानगर के पदाधिकारी, सर्किट हाउस पर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ शेष महानगर पदाधिकारी, अंबेडकर चौराहा पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सोनकर तथा अनुसूचित मोर्चा की अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर और एडवोकेट अशोक कुमार तथा मिंट हाउस नदेसर पर मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा तथा राम मनोहर द्विवेदी के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या तथा सुश्री रचना अग्रवाल  के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मॉरीशस तथा भारतीय ध्वज के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।

महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार 21 अप्रैल को शाम 5:00 बजे होटल ताज से काशी विश्वनाथ धाम के रास्तों में विभिन्न 12 स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, जिसमें पुलिस लाइन चौराहा, सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट पुल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन, काशिका होटल बुलानाला, भाजपा कार्यालय नीचीबाग, चौक थाना तथा काशी विश्वनाथ धाम पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

बुधवार को स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, विवेक मौर्य, बृजेश चौरसिया, शिवशंकर यादव आदि शामिल रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.