ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

तिरंगा सप्ताह में साहित्य और कविता की बही फुहार

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 14, 2022



वाराणसी। नगर निगम द्वारा मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संचालित हर घर तिरंगा सप्ताह के अन्तर्गत आज शाम को बेनियाबाग स्थित ओपन थियेटर, राजनरायण पार्क, बेनियाबाग में सजी काव्य साहित्य तथा बिरहा के प्रसिद्ध गायक श्री मन्नू लाल यादव ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को तिरंगामय बना दिया।
ओपन थियेटर, राजनरायण पार्क, में सजी स्वतंत्रता के रंग में रंगी इस महफिल में सैकड़ों की उपस्थिति में देश के प्रति जज्बे से भरी प्रथम प्रस्तुति में कविता पाठ ने लोगों को खुब झुमाया और ताली बजाने पर मजबूर किया। काव्य एवं साहित्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रस्तुति करने वालों में दमदार बनारसी, श्री दान बहादुर सिंह, डा0 प्रशांत सिंह, श्री अम्बरीश ठाकुर, श्री अखिल सिंह बघेल, श्री हिमांशु तिवारी, श्री अंकित मिश्र थे।
 इसके बाद दूसरी प्रस्तुति में प्रसिद्ध बिरहा गायक श्री मन्नू यादव द्वारा देश भक्ति से सम्बन्धित बिरहा गाकर लोगों के दिलों में देश भक्ति से ओत प्रोत कर दिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री दुष्यन्त कुमार मौर्य, श्री राजीव कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त श्री अमित शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, मुख्य अभियन्ता श्री मोइनुद्दीन, जोनल अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) श्री अजय कुमार राम तथा सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। अन्त में नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के द्वारा सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.