ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

सड़क पर पड़े हुए पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की मौत।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 3, 2021

वाराणसी। क्या हो अगर जन्मदिन के दिन ही किसी इंसान की मृत्यु हो जाए और वजह निगम की लापरवाही हो, ऐसे में दोष संयोग का होगा या  निगम के सम्बंधित अधिकारियों का। मामला सोमवार की रात कटहलगंज चौराहे के समीप की है। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 
 
जानकारी के मुताबिक, ऐराकला ग्राम थाना तरवा आजमगढ़ निवासी अर्पित दुबे (24) अपने मित्र रायपुर आजमगढ़ निवासी अरविंद यादव (34) के साथ अपनी बुलेट से कैथी गांव अपना जन्मदिन मनाने गया हुआ था।दोनों कैथी से चोलापुर के बभनपुरा टिसौरा ग्राम निवासी रमेश चौबे के घर जा रहे थे। कटहलगंज चौराहे के समीप चार दिन पूर्व सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
 
डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता किरन व भाई गोलू का रो रो कर बुरा हाल था। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने रास्ते से जेसीबी द्वारा पेड़ को हटवाया तब जाकर अवागमन चालू हुआ। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.