ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौलश्री का पौधारोपण पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 15, 2021

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बीएलडब्ल्यू सभागार में आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग करने के दूसरे दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काशी में राजकीय अलंकृत उद्यान कंपनी बाग परिसर में मौलश्री का वृक्ष लगाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।

पौधों की सुरक्षा करने, ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने और पौधों को जीवन बचाने पर दिया जोर:-
उद्यान विभाग के कंपनी बाग, कचहरी स्थित परिसर में प्रातः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया और उपस्थित भ्रमण कर्ताओं को पौधों की सुरक्षा करने, ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने और पौधों को जीवन बचाने हेतु अति महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में उदधृत करते हुए स्वंय उनके द्वारा प्रति दिन एक पौधे का रोपण करने के बारे में बताया गया।

पौधरोपण में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जगदीश त्रिपाठी, पार्षदगण मदन मोहन दुबे, सुशील गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त, उप निदेशक उद्यान मुन्ना यादव, उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, हरिशंकर सिंह मनीष कुमार, पंकज तिवारी सहित काफी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.