ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करोड़ो की परियोजनाओं की समीक्षा, BHU को मिले 15 करोड़।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 10, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से काशी में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति, परियोजनाओं में उपयोगिता प्रमाण पत्रों के प्रेषण व धन राशि की उपलब्धता, भविष्य हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं आदि की विस्तृत समीक्षा की।

परियोजनाओं की बिंदुवार प्रगति का किया प्रस्तुतीकरण:-
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने परियोजनाओं की बिंदुवार प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में बताया गया कि शाही नाला के कार्य हेतु 30 कुशल मजदूर बंगाल से आ गए हैं और तेजी से कार्य हो रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया करखियाव में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 6.5 करोड रुपए अभी नया अवमुक्त हो गया है, शीघ्र व्यवस्था सुदृढ़ की जाएंगी। औद्योगिक आस्थान चांदपुर में 10 करोड़ रुपये से ड्रेनेज, सड़कों आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।

चांदपुर में फ्लैटिड फैक्ट्री की वर्टिकल बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। कोविड की थर्ड वेब के कंट्रोल हेतु बीएचयू को 15 करोड़ रुपए मशीनों, उपकरणों, दवाओं आदि आवश्यक सामग्री हेतु उपलब्ध करा दिए गए हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क्रियाशील होगा। वाराणसी-गोरखपुर, वाराणसी-सुल्तानपुर व घाघरा ब्रिज के लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य सीमा पूर्ण हो जाएंगे।

कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता से हो:-
मुख्य सचिव आर के तिवारी ने कहा कि परियोजनाएं समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण हो। पूर्ण होने के लिए जिन परियोजनाओं में बार-बार टाइमलाइन बढ़ाई जा रही है, उनमें विलंब के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाए। आवश्यकतानुसार लखनऊ से विभागीय उच्चाधिकारी जनपद में भ्रमण कर कार्यों में गतिशीलता बढ़वाये। वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी हेतु संसाधन यथा-मशीनें व मैन पावर बढ़ाए। इस समय कार्यों में किसी तरह की शिथिलता रहने पर कार्यवाही होगी। वाराणसी के कार्यों की राज्य व केंद्र में उच्च स्तर पर सघनता से समीक्षा होती है। बिना किसी ठोस कारण के परियोजना कार्य में विलंब होना भारी पड़ सकता है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, वीसी वीडीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.