ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सीएम योगी का जन्मदिन: वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी ने किया रुद्राभिषेक, भाजपा नेताओं ने बांटे फल और अनाज

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

वाराणसी, 5 जून 2021 | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्मदिन पर वाराणसी में कई स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का खास अंदाज में मनाया।  हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला के नेतृत्व में गोरक्ष पीठ मंदिर मैदागिन में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक किया गया।  
 
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन हिन्दू युवा वाहिनी मना रही है। रुद्राभिषेक के अलावा आज से आईएमए बिल्डिंग में इसी उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।  उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज शर्मा के नेतृत्व में मंडलों पर भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गरीबों को अनाज और फल बांटे गए। शिवपुर विधानसभा के चांदपुर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। 
 
 
इससे पहले वाराणसी दौरे पर पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और डॉ नीलकंठ तिवारी सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे।
 
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
वाराणसी शहर दक्षिणी के कोनिया क्षेत्र में स्थित माता बारी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.