ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल तक "उड़नखटोले" से पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया विधिवत जायज़ा

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 23, 2021

वाराणसी। आगामी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने वह अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम 5 बजे मेहंदीपुर (मिर्जामुराद ) सभास्थल पहुंचे। योगी आदित्यनाथ का मेहंदीपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री नीलकंठ, बीजेपी काशी प्रान्त के अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव, महानगर जिलाध्यक्ष विद्यासागर राय ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के जनसभा मंच के प्रांगण में हेलीकॉप्टर से पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मंच से लेकर जनता के बैठने व वीवीआईपी के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने मंच से कितनी दूर जनता रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था के क्या इंतजाम रहेंगे वह देखा। उसके बाद जनता के पेयजल से लेकर वीवीआईपी के लिए बन रहे मोबाइल ट्वायलेट तक कि जानकारी ली।

सीएम ने अधिकारियों से जानकारी हासिल करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों को बैठने के इंतजाम से लेकर मच पर बैठने वाले पदाधिकारियों की संख्या जानी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह सर्किट हाउस के लिए निकल गए। जहां अफसरों संग तैयारी की समीक्षा बैठक किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.