ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर प्लांट संचालकों के साथ कमिश्नर ने की बैठक

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

वाराणसी, 30 अप्रैल। कोरोना संक्रमण काल में जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल शर्मा ने सर्किट हाउस में ऑक्सीजन प्लांट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
 
बैठक में अफसरों ने प्लांट के प्रतिनिधियों से  जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता निरंतर बनाए रखने एवं प्रतिदिन इससे संबंधित आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की। 
 
 जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों के लिए जितने सिलेंडर भरने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। वह प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएंगे। घर पर इलाज कराने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए मां आनंदमई हॉस्पिटल एवं हनुमान प्रसाद पोद्दार विद्यालय दुर्गाकुंड को चिन्हित किया गया है। उन्होंने प्लांट के प्रतिनिधियों को आगाह किया कि यदि प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की वजह से कोई भी विषम स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके लिए आप सभी जिम्मेदार होंगे। आवश्यक है कि जितना भी आवंटन सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों की लिए किया गया है उनकी पूर्ति करने के उपरांत ही किसी अन्य को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.