ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का भाजपाइयों ने किया पुतला दहन

Photo Source :

Posted On:Friday, July 29, 2022


वाराणसी । कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आज भाजपाइयों ने अस्सी चौराहे पर अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस का पुतला दहन किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया। 
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति का ही नही बल्कि देश की महिलाओ का भी अपमान किया है और देश के दलित आदिवासी समाज का अपमान किया है।
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति किसी पार्टी का नही होता वो संपूर्ण देश का होता है लेकिन कांग्रेस की घृणित मानसिकता ने उस सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान कर देश के संविधान का भी अपमान किया है इसलिए हमारी मांग है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं माफी मांगे और अधीर रंजन चौधरी को पार्टी से निष्कासित करें।

भाजपा नेता कौशल किशोर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार पचा नही पा रही है और उसे देश की जनता ने नकार दिया है जिसके कारण वो बौखलाए हुए हैं और इनके नेता लगातार ऊलजलूल बयान बाजी करते रहते हैं लेकिन इस बार इनके नेता ने देश की राष्ट्रपति पर एक दलित महिला पर अमर्यादित टिप्पणी कर सभी सीमाएं पार कर दी हैं इसलिए हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी देश से माफ़ी मांगे इसकी मांग करते हैं।

विरोध प्रदर्शन में डॉ नंदजी पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा "सोनू",समीर माथुर,दिनेश मिश्रा,श्याम भूषण शर्मा,अनिल सिंह,दीपक कुमार,रविशंकर,पवन शर्मा,आदि शामिल थे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.