ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कांग्रेसियों को नहीं करने दिया गया मुलाकात, अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रव में शामिल रहे लोगों से मिलने गए थे जिला जेल, जेलर बोले- सिर्फ बंदियों के परिजन मिल सकते हैं

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 26, 2022



वाराणसी। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में वाराणसी में हुए उपद्रव में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार युवकों से मुलाकात करने के लिए रविवार को कांग्रेस के नेता चौकाघाट स्थित जिला जेल पहुंचे। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया। कांग्रेस के नेताओं को जेल प्रशासन की ओर से कहा गया कि कोविड-19 को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन है कि सिर्फ बंदियों के परिजन ही उनसे मिल सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेसियों ने खासी नाराजगी जताई लेकिन उनकी एक न सुनी गई और अंतत: उनसे वापस लौटना पड़ा।

अखिलेश यादव को क्यों मिलने दिया गया था

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जेल में बंद युवाओं से हम सबको मिलने न देना सरकार की तानाशाही है। एक तरफ सरकार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेल में मुलाकात कराती है और कांग्रेस के नेताओं को मुलाकात करने से रोकती है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा और सपा में नूराकुश्ती चल रही हैं। इस घमंडी सरकार ने युवाओं की तैयारी और मेहनत पर पानी फेर दिया है। अग्निपथ योजना के नाम पर सेना भर्ती के पुराने पैटर्न को खत्म कर उनके ऊपर क्रूर प्रहार हुआ है। इतने सपनों को कुचल देना ठीक नहीं है। भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ करना अनुचित है। सैन्य भर्ती को लेकर जो लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। सेनाओं में रेग्युलर भर्ती पर रोक और 4 साल के ठेके पर भर्ती देश की सुरक्षा के लिए गलत संदेश है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा...? इसका जबाब मोदी सरकार के पास नहीं है। भाजपा के पास जवाब यह है कि चार वर्ष बाद वह भाजपा कार्यालय की चौकीदारी करेंगे। भाजपा सरकार की नीति-नियत सबमें खोट है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक रूप से युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, जिलाध्यक्ष चंदौली धर्मेंद्र तिवारी और शहर अध्यक्ष चंदौली रामजी गुप्ता के अलावा कई कांग्रेसी शामिल रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.