ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना: पुरातात्विक स्मारक स्थल किये गये बंद, पर्यटन व्यवसाय को झटका

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

वाराणसी,16 अप्रैल। वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देख पुरातात्विक स्मारकों, स्थलों व संग्रहालयों को 15 मई तक बंद कर दिया गया है। 
 
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल के आदेश के बाद शुक्रवार को सारनाथ पुरातात्विक खंडहर, चौखंडी स्तूप समेत स्मारक व संग्रहालय, राजघाट स्थित लाल खां रौजा, दशाश्वमेध स्थित मानमहल के मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया गया। आदेश की जानकारी केन्द्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी। कोरोना काल में पर्यटकों और स्थानीय लोगोंं की भीड़ को यहां आने से रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया। 
 
इसके पूर्व कोरोना संकट के चलते पिछले वर्ष भी सारनाथ संग्रहालय को 17 मार्च से 21 सितंबर तक बंद किया गया था। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुरातात्विक स्मारकों को पर्यटकों के लिण् चरणबद्ध तरीके से खोला गया। 
 
बताते चले, कोरोना संक्रमण के चलते सारनाथ संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर के बंद होने से पिछले वर्ष राजस्व के नुकसान के साथ पर्यटन व्यवसाय को काफी बढ़ा नुकसान हुआ था। पिछले वर्ष के नवम्बर और दिसम्बर माह में स्थितियां सामान्य होने पर पर्यटन व्यवसाय उबर ही रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर ने फिर इसे बड़ा झटका दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.