ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही, 1176 नये मरीज मिले

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

वाराणसी, 10 अप्रैल । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। संक्रमित रोगियों की संख्या का दिन प्रतिदिन नया रिकार्ड बन रहा है। 
 
 शनिवार की शाम जिले में 1176 नये कोरोना संक्रमित मिले। जो अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह का एक दिन का नया रिकार्ड है। शहर में पूर्वांह्न 11 बजे तक ही 452 नये कोरोना संक्रमित मिल गये थे। इसमें एक मरीज की मौत भी हुई है।
 
नये मरीजों को मिलाकर कोरोना मरीजों की संख्या 28221 हो गई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जनपद में अब तक 22401 संक्रमित लोगों ने स्वस्थ होकर जानलेवा बीमारी को मात दे दी है। कुल 398 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद अपनी जान गवां चुके है। 
 
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार 5422 लोग इस समय सक्रिय मरीज है। संक्रमण के दायरे में आम लोगों के साथ चिकित्सक और अफसर भी आ रहे है। कोरोना वैक्‍सीन का दोनों डोज लेने पर भी कुछ लोगों के संक्रमित होने पर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। अप्रैल माह में कोरोना के उफान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी गंभीर है। मौसम में भी लगातार बदलाव से लोगों को सेहत संबंधी दुश्‍वारियां परेशान कर रही हैं।
 
वाराणसी जनपद में कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान में एनडीआरएफ की टीम भी उतर आई है। शनिवार की शाम टीम ने दशाश्वमेध घाट पर अभियान चलाकर लोगों को गंभीरता से कोविड-19 के प्रोटोकाल पालन का संदेश दिया। 11 एनडीआरएफ, कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में घाट पर टीम कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
 
टीम ने घाट पर मौजूद लोगों के साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की, हाथ धोने का उचित तरीका, सामाजिक दूरी का पालन करना कितना आवश्यक है उसका महत्व समझाया। टीम इलाके का सैनिटाइजेशन भी किया। अभियान के दौरान गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी, टीम के अधिकारी पी. पी. सिंह, टीम कमांडर विनीत कुमार भी मौजूद रहे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.