ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड संकट : अस्पतालों में आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट गहराया

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

- सोशल मीडिया के जरिये मरीजों के परिजन लगा रहे गुहार
 
- समस्या के समाधान के लिए नोडल अफसर नियुक्त, आक्सीजन प्लांटों का नम्बर जारी 
 
वाराणसी, 22 अप्रैल। वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि से अस्पतालोें में इलाज के लिए आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट भी गहराता जा रहा है। अस्पतालों के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों की जान बचाने के लिए परिजन हेल्प लाइन नम्बरों से लेकर सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे है। मायूस परिजन अब अखबारों के दफ्तरों के साथ सीधे पत्रकारों से भी गुहार लगा रहे है। 
 
गुरूवार को पूरे दिन वरूणापार के कई नामी गिरामी अस्पतालों में व्याप्त आक्सीजन संकट सोशल मीडिया में वायरल होता रहा। राहत वाली बात ये रही कि संकट को देख सोशल मीडिया के जरिये ही लोग खुद सिलिंडर लाने पर आक्सीजन दिलाने की बात कर हेल्प लाइन नम्बर भी जारी करते रहे। कहा जा रहा है कि आप सिलेंडर लाते हैं तो उसमें तत्काल ऑक्सीजन भर दिया जाएगा। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्‍सीजन की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है।
 
उधर, जिले में गहराते आक्सीजन संकट को देख जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी के कार्यक्षेत्र में जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट और वितरक आएंगे। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग केसी गुप्ता (मोबाइल नंबर-9532156412) को नोडल अफसर बनाया गया है। जिलाधिकारी ने जिले में मौजूद ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता का नंबर भी आम व्यक्तियों के लिए जारी कर दिया। इसके बावजूद आक्सीजन संकट से परेशान पीड़ितों के परिजन इसके इंतजाम के लिए लगातार भागदौड़ कर रहे हैं । उनके समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। 
 
वाराणसी में ऑक्सीजन प्लांट के नम्बर 
ऑक्सीजन - 8756400408, ऑक्सीजन - 7905636611, ऑक्सीजन - 9625873227, ऑक्सीजन - 8869951675, ऑक्सीजन - 9935530688, ऑक्सीजन - 7600927303 
इंडियन एयर गैस - 8858791558, मेडिटेक —  9235783717— विद्या गैस—7992239149, शाश्वत गैस-  9140430043, अन्नपूर्णा गैस-  7985746474, दीक्षित जी ऑक्सीजन - 9839166474 —8858791558, ज्योति ऑक्सीजन - 9984143414, सुजीत ऑक्सीजन - 8737026009, विजय ऑक्सीजन - 9935530688, गणेश ऑक्सीजन - 9838770372, ज्योति इंडस्ट्री -7355775344, केसरवानी ऑक्सीजन - 9919893022 यहां आक्सीजन की रिफिलिंग हो रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.