ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड संकटः जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए आगे आया 'सेवाज्ञ संस्थानम्'

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

फोन पर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे युवा
 
वाराणसी, 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कोविड संकट के दूसरी भयावह लहर के बीच जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्था 'सेवाज्ञ संस्थानम' ने कमर कस लिया है। शहर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों के अलावा अन्य जरूरतमंदों के एक फोन काल पर कार्यकर्ता भोजन का पैकेट पहुंचा रहे है। इस कार्य के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी मीडिया के जरिये युवाओं और सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया था। कार्यकर्ता पीड़ित जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट, पानी पाउच के साथ ही अन्य जरूरी सामान पहुंचा कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। 
 
 संस्था के संस्थापक आशीष आशू ने शनिवार को बताया कि पिछले कई दिनों से हमारी टीम फोन के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रही थी। लेकिन अस्पतालों में पीड़ितों के परिजन व अन्य राहगीर भूखे दिखे तो हम लोगों ने भोजन पैकेट, पानी आदि वितरण करने का भी कार्य शुरू कर दिया है। 
 
 आशू ने बताया कि वाराणसी जिला पूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में संस्था काम कर रही है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए बीते दो दिनों से काशी के अस्पतालों में जरूरतमंदों को प्रतिदिन दोनों समय भोजन देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इंसान को सबसे ज्यादा ख़ुशी दूसरों की सहायता करने से मिलती है। अधिक से अधिक लोगों को अपनी काशी को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। 
 
बताया कि पिछले वर्ष भी महामारी के दौरान संस्था ने अपना शत  प्रतिशत योगदान दिया था । संस्था ने रेलवे स्टेशन, गंगा घाटों, अस्पतालों, घरों में जाकर पीड़ितों व जरूरतमंदों में राहत सहायता सामग्री वितरण कार्य किया। ठंड के मौसम में भी गर्म वस्त्र कंबल आदि का वितरण किया गया था। 
 
संस्था के टीम में शामिल पतंजलि पांडेय, डॉ अरुण चौबे, अधिवक्ता दिनेश ​दीक्षित, अभिलाष मिश्रा ह्वाट्सएप पर कोविड हेल्प वाराणसी ग्रुप के माध्यम से जरूरी मेडिकल सुविधाओं को लेकर कार्य कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.