ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

कोविड से मृत गरीबों का मोक्ष कर्म करने को आगे आईं दो संस्थाएं

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

-ब्रह्म सेना और आगमन संस्था करायेंगी मृतक संस्कार
 
वाराणसी, 23 अप्रैल। वाराणसी में कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ रही मौतों की संख्या और इससे बिगड़े हालात को देख मृत गरीबों के मोक्ष कर्म के लिए दो सामाजिक संस्थां ब्रह्म सेना और आगमन आगे आयी है। दोनों संस्था मिल कर मृतक के मोक्ष कर्म करायेंगी। 
 
संस्था आगमन के संस्थापक सचिव संतोष ओझा ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना काल में गरीब मृतकों के परिजनों के सामने मोक्ष कर्म की परेशानी की जानकारी पर मन द्रवित हो उठा है। ऐसे में मृतक आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों के मदद के लिए व्यवस्था की जायेगी। 
 
  उन्होंने बताया कि विपदा के इस वक्त में जिन घरों के परिजनों को मृतक के मोक्ष कर्म करने में परेशानी है। उनके परिजनों के मरणोपरांत दस ग्रात्र, दसवां से द्वादशा कर्म और सपिंडीकरण के समस्त कर्मकांड के लिए मात्र पांच हजार रुपये में (इसमें सामान दक्षिणा भी शामिल है) सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये समस्त कर्म काशी के पांच कर्मकांडियों द्वारा पं श्रीप्रकाश पांडेय की देखरेख में गंगा तट पर संम्पन्न कराया जाएगा। 
 
 उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को संस्था की ओर से इन कर्मकांड अनुष्ठान के फोटो और वीडियो उनके वाट्सएप नम्बर पर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। इस कर्मकांड के मद्देनजर ब्रह्म सेना द्वारा दो वाट्सएप नम्बर  9336913460 और 9889940000 जारी किया है। 
 
 इन नम्बरों पर मृतक के परिजनों द्वारा मृतक की पूरी जानकारी, नाम,गोत्र, दाह कर्ता और तीन पीढ़ियों का नाम देनी होगी। विशेष जानकारी के लिए संस्था के हेल्पलाइन नम्बर 9889881111 पर फोन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ये व्यवस्था निःशुल्क मिलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.