ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शारजाह से अंडरवियर में छिपाकर लाया करीब 12 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने पकड़ा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 8, 2021

वाराणसी, 8 जून 2021 | वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास सोना बरामद हुआ है। सोने की कीमत 11,98,250 रुपये बताई जा रही है, वहीं वजन 239.650 ग्राम पाया गया है। विभाग सोना जब्त कर कागजी कारवाई कर रहा है।
 
 
जानकारी के अनुसार, बिहार के शिवान का रहने वाला सोमवार को विजय कुमार शाहजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से  लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान सभी यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। जब विजय की बारी आई तो अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद कस्टम अधिकारियों द्वारा उस यात्री की सघनता से जांच की गई।
 
 
इसके बाद विजय के पास से सोना बरामद किया गया। यात्री अपने अंडरवियर में पेस्ट बनाकर सोना छिपाकर लाया था। अधिकारियों ने बताया कि यात्री शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह दो महीने की छोटी अवधि के बाद लौट रहा था, उसकी कार्यशैली पर संदह होने पर यात्री की और सघनता से जांच की गई।
पता चला कि यात्री ने दो अंडरवियर पहने थे। अंदर वाले अंडरवियर में यात्री सोने के पेस्ट को छिपाकर सिल कर लाया था। 20 लाख से कम कीमत का सोना होने के कारण सोना जब्त कर यात्री को छोड दिया जाता है, वहीं सोना जब्त कर कागजी कारवाई की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.