ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी में हो रही झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

वाराणसी,27 मई। बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास का असर वाराणसी में बुधवार रात से ही दिखने लगा है। आधी रात के बाद से ही बूंदाबांदी शुरू है। गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इधर नम पुरवा हवा भी चलने लगी है।
 
 
अन्य दिनों की तुलना में हवा की रफ्तार भी गुरुवार को तेज है। इस वजह से उमस से राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास की वजह से ही दो दिन तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश के भी आसार हैं।
 
 
बुधवार को बादलों की रही आवाजाही
चक्रवाती तूफान यास का असर बुधवार से दिखने लगा था। जहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही और नम पुरवा हवाएं चलती रहीं। वहीं रात में हवा की रफ्तार थोड़ी तेज रही और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज भी बदल गया।
बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान यास की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन, रात में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर रात बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। जिस तरह का मौसम बना है, उससे तेज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
 
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वही  बुधवार को तीन डिग्री कम होकर 35.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.