ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

दादी का गजरा उत्सव का हुआ आयोजन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021


 वाराणसी। श्री राणी सती दादी धाम समिति रामकटोरा के नेतृत्व में 13 दिवसीय मंगल कलश ध्वजा प्रभात फेरी के आठवें 24 नवंबर को दादी जयकारों से काशी जीवनदायनी गौशाला गूंज उठी। गौशाला के मैदान में संस्था के उपाध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री निधि देव अग्रवाल ने कलश और ध्वजा पूजन अर्चन कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। फेरी लोहटिया कबीर चौरा, लहुराबीर होते हुए रामकटोरा स्थित दादी धाम मंदिर में पहुंची। जहां कलश और ध्वजा दादी के चरणों में अर्पित की गई।समाज की महिलाओं ने नाचते गाते दादी को रंग-बिरंगे फूलों से बने गजरे को चढ़ाया। पुजारी ने दादी चालीसा का पाठ किया, दादी का भजन हुआ दादी की आरती संस्था के महामंत्री निधि देव अग्रवाल, शरद शाह ने उतारी, दादी को प्रसाद का भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ। रंग बिरंगी फूलों से राणी सती दादी की अलौकिक झांकी सजाई गई। 

मंगल कलश ध्वजा यात्रा में महिलाएं सर पर रंग बिरंगे कलश लिए चल रही थी। वहीं पुरुष बच्चे ध्वजा उठाए चल रहे थे। रास्ते में पुष्प वर्षा करते हुए भक्त गण भजन दादी दादी बोल तेरो काम हो जासी, जब छोड़ चलु मैं इस द को दादी तेरे जाप की सास लूं चालो चालो भक्ता बुलावा आया झुंझुनू वाली दादी का संजय अग्रवाल, अग्गू शरद शाह, सुरेश तुलस्यान, रवि बूबना महेश चौधरी, निधि देव अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, शरद शाह संजय अग्रवाल अग्गू, प्रदीप तुलस्यान, महेश चौधरी, अशोक गिनोडिया, राजेश तुलस्यान, मनीष गिनोड़िया, नवीन जालान, आनंद तुलस्यान, विश्वनाथ झुनझुनवाला, जगदीश सरावगी, बीना अग्रवाल, कौशल अग्रवाल ने गायन किया ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.