ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नवरात्रि महोत्सव का पाँचवा दिन : सुर गंगा में श्रोताओं ने लगाई डुबकी , विशिष्टजनों का हुआ सम्मान

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

वाराणसी। पर्यटन विभाग,आश्रय सेवा संस्थान व सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित नवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन शुरवात में ध्रुवनाथ मिश्र के सितार वादन व रागिनी सरना के गायन ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद दीपक सिंह का वादन तथा अर्चना महस्कर का गायन प्रस्तुत हुआ। माहौल तब जम गया जब पण्डित भोलानाथ मिश्र ने भक्ति गीतों से सभी को आह्लादित कर दिया। जया पांडेय के गायन व अशोक पांडेय के वादन से सांस्कृतिक संध्या का भव्य समापन हुआ।
इसके पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी,मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल,प्रो.अरविंद जोशी व विकास प्राधिकरण की सदस्य साधना वेदांती ने दीप प्रज्जवलन किया।

कार्यकम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किए लगभग 30 विशिष्ट महिला व पुरूषों को मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने व धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने दिया। पूरे महोत्सव का संयोजन आश्रय सेवा संस्था के डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह व सुबह ए बनारस के प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। स्वागत भाषण पार्षद नरसिंह दास ने दिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. रत्नेश वर्मा,श्रीमती मंजू मिश्रा,दीपक मिश्रा,विनय तिवारी,पवन शुक्ला,नलिन नयन मिश्र,गोपाल गुप्ता,संदीप चौरसिया,राहुल सिंह,सुनील शुक्ला,कृष्णमोहन पांडेय,अनूप जायसवाल,मनोज सिंह काका,अक्षयबर सिंह आदि शामिल थे।

इस अवसर पर प्रो.अरविंद जोशी, साधना वेदांती , जया टंडन , इंदु सारस्वत , रूबी शाह , अर्चना अग्रवाल , मधु शाह , बिंदु रानी , डॉ.राजेंद्र पांडेय, प्रो.श्रद्धानंद, डॉ.राजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र सिंह, अत्रि भारद्वाज, सुबोध अग्रवाल, पारसनाथ , डा. मनीष जिंदल, ध्रुव कुमार जैन, श्रीनारायण खेमका, हरेकृष्ण पंड्या, अवधेश पांडेय, हरि शंकर मिश्रा, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मिश्रा, विक्रमशील चतुर्वेदी, गोकुल शर्मा, विजय शाह, अनिल कुमार केशरी, अशोक कसेरा, दिवाकर पांडेय, विश्वनाथ दूबे, रामकिंकर सोनी, विजय चौधरी व माधव जनार्दन रटाटे आदि को सम्मानित किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.