ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

डीसीपी वरुणा ज़ोन ने किया थाना चेतगंज का वार्षिक निरीक्षण

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 9, 2022

वाराणसी।  DCP वरुणा जोन आदित्य लांग्हे द्वारा शुक्रवार को थाना चेतगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के प्रशासनिक भवन, बैरक, आवास एवं भोजनालय व थाना परिसर का भ्रमण किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक व हेड मुहर्रिर को नियमित साफ सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

 
थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव तथा अद्यावधिक किये जाने के लिये सभी थाना कर्मचारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा लम्बित विवेचनाओं व मालों के निस्तारण के लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 
 
उन्होंने जन सुनवाई व महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी चेक किया। जन सुनवाई व महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद कर्मचारीगण को पीड़ितों के प्रति उनके व्यवहार व उनकी समस्याओं के समुचित समाधान व उनकी समस्या व समाधान के फीडबैक लेने के लिये निर्देशित किया। साथ ही साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन-1090, के कर्तव्यों से अवगत कराते हुए आम जनमानस में जागरुकता लाये जाने तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में समस्त कर्मियों को दिशा निर्देश भी दिये। 
 
आदित्य लांग्हे ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि थाना पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार हो एवं शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.