ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रतिबंध के बावजूद चल रहा जानलेवा मांझे का व्यापार, एक राहगीर और हुआ शिकार।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

वाराणसी। इलाके में प्रतिबंध के बावजूद कातिल चाइनीस मांझी का व्यापार बखूबी फल फूल रहा है नतीजा निरंतर इस्तेमाल के कारण आए दिन कोई न कोई राहगीर इसका शिकार हो जाता है लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जहां सड़क पर चलते हुए बाइक सवार खतरनाक और जानलेवा मांझी की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।ताजा घटना रविवार की है जहां  राजघाट पुल पर बाइक से जा रहे युवक की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया, जिससे उसका गला कट गया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया और उसके गले से खून बहने लगा।

स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, अशोक नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार उर्फ मिठू (30) दोपहर में बाइक से पड़ाव की ओर जा रहा था।

इस दौरान राजघाट पुल पर चौथे नंबर पिलर के पास पतंग के साथ उड़ कर आया चीनी मांझा अमित की गर्दन से लिपट गया। जब तक अमित कुछ करता तब तक मांझे से उसकी गर्दन कट गई। वह असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मंडलीय अस्पताल पहुंचे अमित के परिजनों ने उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.