ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

देशवासियों को फ्री कोरोना टीका लगाने की उठाई मांग, वाराणसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

वाराणसी, 4 जून 2021 | देश,प्रदेश और काशी की जनता के मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए जिला व महानगर कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजा गया है। कहा कि पत्र के माध्यम से हम सब मांग करते हैं कि वैक्सीन की सुविधा पूरे देशवासियों को दी जाए जिससे कि जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
 
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने की मांग की है। उसी के संदर्भ में आज राष्ट्रपति को संबोधित  ज्ञापन सौंपा गया है। हमने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द हर भारतीय को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने सभी नागरिकों को मुफ्त कोरोना का टीका लगाने की मांग बुलंद की है।
 
कांग्रेस ने स्पीक अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत डिजिटल मीडिया में अभियान चलाकर केंद्र सरकार से सभी उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की  है।
 
फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर चलाए गए इस अभियान का जबर्दस्त समर्थन राज्य के साथ-साथ पूरे देश में भी मिला। दावा किया गया है कि कांग्रेस सोशल मीडिया की ओर से चलाए गए इस मुहिम में हजारों पोस्ट किए गए।
 
बता दें कि वाराणसी में तीन जून तक आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,36271 लोगों के टीकाकरण में सबसे अधिक 60 फीसदी पुरुषों ने टीका लगवाया, जबकि महिलाएं पिछड़ गई हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सभी को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने की बात कही जा रही है।
 
वाराणसी में अब तक 536271 में 60 फीसदी पुरुष यानि 321762 पुरुषों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही 214508 यानि 40 फीसदी महिलाओं का टीका हुआ।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.