ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने धीरेंद्र नाथ शर्मा, महामंत्री पद पर रत्नेश्वर कुमार पांडेय की जीत

Photo Source :

Posted On:Friday, December 17, 2021

वाराणसी। बनारस बार के वार्षिक चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह गहमागहमी के बीच शुरु हुई। शाम होते-होते सभी पदों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र नाथ शर्मा ने एकतरफा बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर रत्नेश्वर कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री के उम्मीदवारों ने मतगणना शुरू होने के साथ ही अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली थी।

बता दें कि मतगणना के लिए वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष निर्वाचन अधिकारी छत्रधारी सिंह व पर्यवेक्षक सौरभ श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, एखलाक अहमद की देखरेख में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कड़ी सुरक्षा में चुनाव अधिकारी के सामने मतपत्र खोले गए। मतपत्रों के मिलान के बाद 10:30 बजे से गणना शुरू हुई। इसके पहले से ही प्रत्याशी, उनके समर्थक अधिवक्ता कचहरी में जम गए थे। जीत और हार के कयास लगाए जाने लगे थे। जिन प्रत्याशियों के मत अधिक होते, उनके पक्ष के अधिवक्ता उत्साह में नारे भी लगा रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब स्थिति स्पष्ट होने लगेगी।

23 पदों के लिए 63 प्रत्याशी थे मैदान में:-
बुधवार को हुए मतदान में बनारस बार एसोसिएशन के 23 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह 10 से शाम तक चले मतदान में कुल मतदाता- 4645 में से 3579 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यानी कुल 70 फीसद मतदान हुआथा।

गुरुवार शाम घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र शर्मा (1408 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश कुमा सिंह (674 मत) को पराजित किया। राम प्रवेश सिंह (434 मत) के साथ तीसरे नंबर पर रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.