ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राजस्व आसूचना निदेशालय गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों धरदबोचा।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 14, 2022

वाराणसी। बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों से गांजा मांगकर पूर्वांचल में सप्लाई करने वाले तस्करों के सरगना को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सरगना अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू जौनपुर के सतहरिया का रहने वाला है। उक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लेते हुए न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी लाकर  जेल भेज दिया गया है। 

बता दें की बीते साल जनवरी माह में DRI द्वारा 56 क्विंटल गांजा बरामद कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तस्करों से पूछताछ में सामने आया था कि उनका सरगना अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू है। अजय ही दक्षिण भारत के राज्यों से गांजा मंगा कर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है।

इस सम्बन्ध में DRI वाराणसी के अधिकारी ने बताया कि अजय कुमार सिंह के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी था। लेकिन, पुलिस उसे खोज नहीं पा रही थी और उसने प्रदेश के बाहर शरण ले रखी थी। अजय कुमार सिंह पूर्वांचल का सबसे बड़ा गांजा तस्कर है। वर्ष 2010 में वह प्रयागराज के सिविल लाइंस से गांजा की तस्करी में पकड़ा गया था और लगभग 1 साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।

इसके बाद वह पुनः गांजा की तस्करी में संलिप्त हो गया। तब से लेकर अब तक गांजा तस्करी से जुड़े कई केस में उसका नाम सामने आया था, लेकिन बचता चला आ रहा था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.