वाराणसी।प्रधानमंत्री की प्रेरणा से विदेशों में बसे भारतीय काशी वासियों की सेवा करते हुये दिखाई दिए।इसी क्रम में आज लंदन में बसे भारतीय मूल के निवासी देवेंद्र कुमार त्यागी ने प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे समर्पण सेवा अभियान के तहत जरूरतमंदों में मुफ्त खाना, वस्त्र और अन्य जरूरत के सामानों का वितरण किया। डीके त्यागी प्रवासी भारतीय को करोना काल में किए गये अभूतपूर्व सेवा के लिए हाउस ऑफ लॉर्ड्स की ओर से महात्मा गांधी सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह काशी भोलेनाथ के दर्शन करने तथा उनका आशीर्वाद लेने हेतु आते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय प्रवासी सम्मेलन में पहली बार वह काशी आए थे। तब से ही उनका काशी आने का क्रम शुरू हुआ। यहां के जरूरतमंदों की मदद करते रहने का संकल्प उन्होंने लिया है। जिसे वह पूरा करने हेतु भी यहां आते हैं।
उन्होंने कहा की आज मोदी जी की वजह से हम लोगों का भी विदेश में सम्मान बढ़ा है। साथ ही साथ आज विश्व में भारत का परचम लहराता हुआ दिखायी दे रहा है।