वाराणसी। जिला में Covid-19 टीकाकरण का महाअभियान जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देशन में चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। प्रधान मंत्री के आह्वाहन के बाद बनारसियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिख रहा है इसी क्रम में गुरुवार को 17951 लोगो ने टीकाकरण में अपना योगदान दिया।
मुख्या चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने बताया की आज जिले के विभिन्न केन्द्रो, चैरिटेबल अस्तपतालो सहित 68 सत्रों का आयोजन कर 17951 लाभार्थियों ने टीकाकरण में भाग लिया है। जिसमे से 14605 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 3346 लाभारतीयो ने दूसरी डोज लगवाने में अपनी भूमिका निभाई है। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 905 लोगो ने टिका लगवाने में अपना योगदान दिया है।
वही 68 सत्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 17046 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। इसमें से 13854 लाभार्थियों ने प्रथम डोज तथा 3192 लभारतीयो को दूसरी डोज लगवाने में अपना भूमिका निभाया है। इंटरनेशनल स्पेशल एक केंद्र पर 14 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 125 महिलाओ का टीकाकरण किया गया।
रिपोर्ट: प्रकाश चंद्र।