ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आरसीएम कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

वाराणसी,29 अप्रैल। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आरसीएम कंपनी के गोदाम में गुरूवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग पांच घंटे के अथक परिश्रम के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया। गोदाम मालिक के परिजन होम आइसोलेशन में है। इसलिए कितने का नुकसान हुआ पता नही चल पाया। 
 
फायर बिग्रेड के अफसरों ने बताया कि चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफएमसीजी कंपनी आरसीएम के कर्मचारी राजेश जायसवाल ने फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू  पा लिया। अगलगी की घटना में गोदाम रखा नमक, तेल, चावल, दाल, कपड़े आदि जलकर खराब हो गये। संभावना जताई गई कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.