ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा संपत्ति प्राप्त करने हेतु विशेष कैम्प के तृतीय सप्ताह का प्रथम दिवस

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 9, 2022

*वाराणसी विकास प्राधि

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह एवं अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में वाराणसी विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय / व्यावसायिक योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों के विक्रय हेतु दिनांक 25.07.2022 से दिनांक 06.08.2022 तक दो चरणों में ई-नीलामी तथा समस्त अवधि के कार्यदिवसों में "विशेष संपत्ति कैंप" का आयोजन किया जाना था। "विशेष संपत्ति कैंप"  की अंतिम तिथि अग्रेतर विस्तारित करते हुए जय कैंप अब दिनांक 16-08-2022 तक आयोजित किया जाएगा।

विशेष कैम्प के अंतर्गत आम जनमानस को एक ही स्थान पर निम्नलिखित सुविधाओं को उपलब्ध करायी जा रही है:--
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राधिकरण द्वारा आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी (ऑफलाइन/ऑनलाइन) दिनांक 16-08-2022 तक आहूत की गयी है। जिसमें विभिन्न योजनाओं की 116 सम्पत्तियों को नीलामी के आधार पर तथा 35 संपत्तियों प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर विक्रय हेतु सम्मिलित किया गया है। योजनावार विक्रय हेतु उपलब्ध संपत्तियों का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.vdavns.com पर उपलब्ध है। 

आज दिनाँक 08-08-2022 को “विशेष सम्पत्ति कैम्प” के तृतीय सप्ताह के प्रथम दिवस पर, कैंप में प्रभारी अधिकारी संपत्ति, सहायक संपत्ति अधिकारी एवं संपत्ति अनुभाग के अन्य समस्त कार्मिकों एवं विभिन्न सहयोगी बैंकिंग प्रतिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

“विशेष सम्पत्ति कैम्प” के तृतीय सप्ताह के प्रथम दिवस पर कुल 47 आगंतुकों द्वारा कैंप में प्रतिभाग किया गया, जिसमे रजिस्ट्री संबन्धित कार्यों एवं भू-खण्ड/आवास क्र्य से संबन्धित सूचना की जानकारी उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त कैंप के द्वितीय दिवस पर निम्नवत कार्यवाहियाँ संपादित की गयी-

• प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत मे 09 रजिस्ट्री संपादित कराई गयी।
• प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत 12 आवंटी को मौके पर कब्जा प्रदान कराया गया।
• प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत 29 आवंटियों का आवंटन पत्र निर्गत किए जाने हेतु बायोमेट्रिक का कार्य कराया गया।
• प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अंतर्गत आवंटियों को बकाया धनराशि जमा कराये जाने हेतु दूरभाष एवं नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया। 
• अनुभाग द्वारा 01 डीड रजिस्ट्री हेतु तैयार कराया गया, जिनकी रजिस्ट्री आगामी कैंप दिवस में की जायेगी। 
​• संपत्ति अनुभाग से संबन्धित जन शिकायतों का प्राथमिकता पर कैंप में निस्तारण कराया जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.