ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से किया संवाद ।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

वाराणसी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने अपने चुनावी क्लास में जीत के मंत्र दिए, कहा हमें एक-एक वोट की कीमत समझनी है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं ने संवाद कर कहा कि हर बूथ के अंदर एक कांपिटिशन करें। हम देखना चाहते हैं कि कौन सा पोलिंग बूथ कितना माइक्रो डोनेशन कर सकता है? हमारा मकसद पैसा इकट्ठा करना नहीं है, लोगों को जोड़ना है।

संगठन के साथ कार्यकर्ताओं का विकास जरूरी

मोदी ने कहा कि हमें संगठन का विस्तार करना है और कार्यकर्ता का भी विकास करना है। चुनाव के समय एक-एक वोट की कीमत समझनी है। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों को समझाएं कि भाजपा ने उनके लिए क्या-क्या किया? महिलाओं के लिए क्या किया?

मोदी ने कहा कि हम जहां पहुंचे हैं, वहां पहुंचने के लिए तीन पीढ़ियां खप गई है। नमो एप के कमल पुष्प में जनसंघ के नेताओं की बातें हमें रखनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि हमारे काशी में जनसंघ के जमाने का एक भी व्यक्ति ऐसा न हो जिस तक हमारी बात न पहुंची हो।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ता आशुतोष से पूछा कि चुनावी गर्मी कैसी है? जवाब मिला, 'मोदी- योगी की जोड़ी सब पर भारी हैं।' मोदी ने पूछा- क्या ट्रैफिक जाम होता है अब? जवाब मिला- पहले हमें घंटों का समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। जाम से राहत मिली है। बनारस का आपने जितना ध्यान रखा उतना किसी ने नहीं रखा।

दूसरा कॉल श्रवण कुमार रावत का कनेक्ट हुआ। जवाब मिला अब बनारस बदल गया है। गरीबों को रोजगार मिल रहा है। वे सब आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। कल मुझे विश्वनाथ धाम का श्रमिक मिला था। उसकी खुशी देखते बन रही थी। वो आपकी तारीफ करते अघाते नहीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.