ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

Photo Source :

Posted On:Friday, December 23, 2022

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला महानगर कार्यालय में गरीब, मजलूमों एवं किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंहकी 120वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। उनके इसी समर्पण को सम्मान देने के लिए 23 दिसंबर 2001 से किसान दिवस की शुरुआत की गई। किसान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देना है। चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था कि "जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा”।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य एवं महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वमंत्री डाक्टर बहादुर सिंह यादव, जिला महासचिव आनंद मौर्य, वरिष्ठ नेता डाक्टर ओ पी सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, महेंद्र सिंह यादव, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.