ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रोटी बैंक से रोजाना हजारों की भूख मिटाने वाले युवा समाजसेवी किशोरकांत तिवारी की कोरोना से मौत

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

वाराणसी,16 अप्रैल। वाराणसी में 'रोटी बैंक' की स्‍थापना कर गरीबों का पेट भरने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता किशोरकांत तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया। तेज बुखार के चलते हालत बिगड़ने पर उन्‍हें रविंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया।
 
कुछ दिन पहले किशोर ने फेसबुक लाइव के जरिए दो वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सारी जांच करा ली है सिर्फ टाइफाइड ही निकला और जल्द ही ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने कोरोना को हल्के में नहीं लेने की लोगों को सीख भी दी थी। उनके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से हालत खराब होने पर दो प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उनकी हालत और खराब होती गई। 
 
मूल रूप से बिहार के सासाराम में रहने वाले किशोरकांत लंका सामनेघाट स्थित महेश नगर कॉलोनी में परिवारी के साथ रहते थे। 2017 में उन्‍होंने वाराणसी में रोटी बैंक खोलकर गरीबों का पेट भरना शुरू किया था। साथियों के साथ किशोरकांत शहर में शादी विवाह, तेरही, बर्थडे पार्टी या अन्‍य मांगलिक कार्यों में बचे भोजन को जुटाने के बाद शहर के विभिन्‍न इलाकों में घूमकर गरीबों को बांटते थे।
 
काशी में कोई भूखा न सोए, ऐसी सोच रखने वाले किशोरकांत ने लोगों के सहयोग से रामनगर में ताजा भोजन बनाने के लिए रसोईघर भी शुरू किया था। रोटी बैंक ने पिछले वर्ष कोरोना विभीषिका में लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को दो वक्‍त की रोटी मुहैया कराई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.